Screen Reader Access Skip to main content | Skip to navigation | Text Size - A +

English / हिन्दी में
 

 
  फोटो गैलरी

दिनांक 06.04.2026 को श्री बलजीत सोनी द्वारा मा० उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया।
दिनांक 06.05.2026 को श्रीमती फ़रजाना बेगम, मा० उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून की अध्यक्षता में "लोक समस्या निवारण" कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित नगर निगम सभागार में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों की समस्याएँ सुनकर उनका यथासंभव समाधान किया गया। साथ ही, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।
दिनांक 08.04.2026 को श्रीमती फ़रजाना बेगम, मा० उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून की अध्यक्षता में "लोक समस्या निवारण" कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के विकासखण्ड रुड़की स्थित पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों की समस्याएँ सुनकर उनका मौके पर ही यथासंभव समाधान किया गया।
दिनांक 12.06.2026 को श्रीमती फ़रजाना बेगम, मा० उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून की अध्यक्षता में
दिनांक 14.05.2026 को श्री खजान दास, मा० मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की अध्यक्षता तथा श्री बलजीत सोनी, मा० उपाध्यक्ष की विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति में उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ विकास निगम, देहरादून द्वारा संचालित मा० मुख्यमंत्री हुनर योजना के अंतर्गत द सॉफ्ट्रोनिक्स सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों के साथ संवाद एवं प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दिनांक 15.04.2026 को श्रीमती फ़रजाना बेगम, मा० उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून की अध्यक्षता में मा० आयोग में प्राप्त शिकायत प्रकरणों पर सुनवाई की गई तथा उनका निस्तारण किया गया।
दिनांक 19.05.2026 को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आयोजित समस्त राज्यों के अल्पसंख्यक आयोगों के साथ विचार-गोष्ठी में उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग द्वारा प्रतिभाग किया गया।
दिनांक 25.05.2026 को श्रीमती फ़रजाना बेगम, मा० उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून की अध्यक्षता में "लोक समस्या निवारण" कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद चम्पावत के टनकपुर एवं बनबसा स्थित ग्राम मनिहारगोठ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों की समस्याएँ सुनकर उनका यथासंभव समाधान किया गया।
दिनांक 25.05.2026 को अपराह्न 4:00 बजे, श्रीमती फ़रजाना बेगम, मा० उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून की अध्यक्षता में "लोक समस्या निवारण" कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा स्थित खुशबू वेडिंग प्वाइंट में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों की समस्याएँ सुनकर उनका यथासंभव समाधान किया गया।

दिनांक 08.07.2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे श्रीमती फ़रज़ाना बेगम, मा० उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून की अध्यक्षता में मा० आयोग की बोर्ड बैठक कैम्प कार्यालय, रुद्रपुर में आहूत की गई। तत्पश्चात अपराह्न 2:30 बजे गुरुद्वारा धन-धन बाबा बुढ्ढा साहिब, गोविन्द नगर, गढ़ी नेगी, तहसील काशीपुर में सिख समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।
दिनांक 11.11.2025 को श्रीमती फ़रज़ाना बेगम, मा० उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून की अध्यक्षता एवं श्री नफ़ीस अहमद तथा श्री शारिक मलिक, मा० सदस्य, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून के सहयोग से लोक समस्या निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं का अनुश्रवण एवं समीक्षा की गई। तत्पश्चात प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत बहादराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं पिरान कलियर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (टाइप-ए) का निरीक्षण भी किया गया।
दिनांक 12.12.2025 को अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्था सी.एन.आई. गर्ल्स इण्टर कॉलेज के वार्षिक उत्सव/सम्मेलन में प्रतिभाग कर छात्राओं को विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक विषयों के प्रति जागरूक किया गया।
दिनांक 13.01.2026 को श्रीमती फ़रज़ाना बेगम, मा० उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून की अध्यक्षता एवं श्री नफ़ीस अहमद, डॉ० सुरेन्द्र कुमार जैन तथा श्री शारिक मलिक, मा० सदस्यगण, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून के सहयोग से लोक समस्या निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित विकास भवन सभागार में जनपद अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं का अनुश्रवण एवं समीक्षा की गई। तत्पश्चात अल्पसंख्यक विकास निधि योजना के अन्तर्गत सीरगोटिया में निर्मित बारात घर का निरीक्षण किया गया।
दिनांक 16.07.2025 को श्रीमती फ़रज़ाना बेगम, मा० उपाध्यक्ष एवं श्री नफ़ीस अहमद, मा० सदस्य, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून द्वारा समस्त स्टाफ के साथ हरेला पर्व के अवसर पर मा० आयोग परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
दिनांक 17.07.2025 को श्रीमती फ़रज़ाना बेगम, मा० उपाध्यक्ष एवं श्री नफ़ीस अहमद, मा० सदस्य, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून द्वारा जनपद हरिद्वार के विकासखण्ड रुड़की स्थित पिरान कलियर में अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनका मौके पर ही समाधान किया गया। तत्पश्चात पिरान कलियर स्थित साबिर-ए-पाक की ज़ियारत कर देश में अमन-चैन एवं समृद्धि के लिए दुआ की गई।
दिनांक 18.12.2025 को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन किया गया।
दिनांक 24.09.2025 को श्रीमती फरजाना बेगम, मा० उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में सभागार, अल्पसंख्यक कल्याण भवन, शहीद भगत सिंह कालोनी, अधोईवाला, देहरादून में मा० आयोग में प्राप्त शिकायतीय प्रकरणों पर जन-सुनवाई अदालत का आयोजन कर शिकायतकर्ताओं/फरियादियों की शिकायतों का समाधान किया गया।
दिनांक 26.09.2025 को श्रीमती फरजाना बेगम, मा० उपाध्यक्ष एवं श्री नफीस अहमद, मा० सदस्य द्वारा जनपद हरिद्वार के विकासखण्ड रुड़की में इनायत सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित ‘‘स्वच्छता सेवा पखवाड़ा’’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभाग कर अल्पसंख्यक समुदाय के गरीब बच्चों को स्टेशनरी किट तथा महिलाओं को राशन वितरित किया गया। साथ ही, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सहयोग प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
दिनांक 27.11.2025 को श्रीमती फरज़ाना बेगम, मा० उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून द्वारा मा० मुख्यमंत्री हुनर योजनान्तर्गत एन.जी.ओ. के माध्यम से जनपद देहरादून के विकासखण्ड सहसपुर में प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

श्री मज़हर नईम नवाब उपाध्यक्ष महोदय द्वारा जनपद नैनीताल में अल्पसंख्यक समुदाय की समस्या को सुना गया।
दिनांक 09, जनवरी 2020 को रूद्रपुर के कलैक्टेट सभागार में स0 इकबाल सिंह मा0 उपाध्यक्ष महोदय द्वारा जन-जानकारी अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत जानकारी दी गयी।
दिनांक 19.01.2020 को डाॅ0 आर0 क0े जैन मा0 अध्यक्ष महोदय द्वारा जनपद देहरादून के तहसील डोईवाला में स्वास्थय शिविर।
डाॅ0 आर0 क0े जैन मा0 अध्यक्ष महोदय द्वारा दिनांक 04 फरवरी, 2020 को जनपद पौड़ी के तहसील कोटद्वार में जन-जानकारी अभियान कार्यक्रम के अन्र्तगत जानकारी दी गयी।
दिनांक 05, फरवरी 2020 को तहसील सितारगंज स्थित नवीन मंडी सभागार में स0 इकबाल सिंह मा0 उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में जन-जानकारी अभियान की समीक्षा बैठक/सुनवाई
दिनांक 06.02.2020 को श्री मज़हर नईम नवाब मा0 उपाध्यक्ष द्वारा जनपद हरिद्वार में जन-जानकारी अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत जानकारी दी गयी।
दिनांक 07 फरवरी 2020 को नगर पंचायत केलाखेड़ा में राजकीय इण्टर कालेज के नवीन भवन के लोकार्पण पर आयोजित बैठक।

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस से सम्बन्धित
दिनांक 01, अप्रैल, 2019 को चिल्ड्रन होम अकादमी भोगपुर जनपद देहरादून का स्थलीय निरीक्षण।
दिनांक 02, मार्च, 2019 को विकासखण्ड भगवानपुर जनपद हरिद्वार में समीक्षा बैठक/जनसुनवाई।
दिनांक 26.02.2019 को डाॅ0 आर0के0जैन मा0 अध्यक्ष की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अन्तर्गत कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक।
दिनांक 25.06.2019 को विकासखण्ड चकराता में जनसुनवाई/ समीक्षा बैठक।
दिनांक 13, फरवरी, 2019 को वि0ख0 सहसपुर जनपद देहरादून में जनसुनवाई/निरीक्षण।
दिनांक 13 अगस्त 2019 को तह0 रूद्रपुर के कलैक्टेट सभागार में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के मा0 सदस्य के साथ स0 इकबाल सिंह मा0 उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग द्वारा 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक
दिनांक 06, सितम्बर 2019 को जनपद चमोली विकासखण्ड में स0 इकबाल सिंह मा0 उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग द्वारा 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक।
दिनांक 16, सितम्बर 2019 को अल्पसंख्यक आयोग में कतिपय शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई।
दिनांक 18, दिसम्बर 2019 “विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस” का कार्यक्रम का आयोजन।
 
 

� Uttaranchal Commission for Minority

Powered by : Webline

Home | Help | Accessibility Statement | Privacy Policy | Hyper linking Policy | Copyright Policy | Terms & Conditions | Disclaimer